Showing posts with label ngo services. Show all posts
Showing posts with label ngo services. Show all posts

Thursday, November 20, 2014

Free of Cost Mobile Training Completed

मोबाईल प्रशिक्षण का समापन
      
’नारायण सेवा संस्थान’ के सेक्टर 4 स्थित परिसर में आईसीआईसीआई स्वरोजगार उद्यमिता संस्थान व नारायण सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे 35 दिवसीय मोबाईल प्रशिक्षण का समापन हुआ। इस अवसर पर संस्थान निदेशक श्रीमती वन्दना अग्रवाल द्वारा मोबाईल प्रशिक्षाणिर्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए, तथा आईसीआईसीआई स्वरोजगार उद्यमिता संस्थान द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को मोबाईल रिपेयरिंग सम्बन्धित किट प्रदान किए गये। कार्यक्रम को आईसीआईसीआई के प्रोजेक्ट कोडिर्नेटर शानु सिंह, प्रशिक्षक मनप्रीत सिंह ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन यशोदा पणिया ने किया।

Tuesday, November 11, 2014

NSS Gave Permanent Employment to Widow Raju Devi

विधवा राजू देवी को स्थायी रोजगार
      
नारायण सेवा संस्थान ने सराडा तहसील की बोरीपाल कांकरिया गांव की 60 वर्षीय विधवा राजू देवी को स्थाई रोजगार हेतु आलू-प्याज एवं सब्जी की हाथ थेैला गाडी उपहार स्वरूप प्रदान की गई।
         नारायण सेवा संस्थान के निदेशक श्रीमती वन्दना अग्रवाल ने आज से एक सप्ताह पूर्व ही सराड़ा तहसील की बोरीपाल कांकरियां गांव की 60 वर्षीय विधवा राजू की पुत्री सपना को गांव से सलूम्बर स्थित महाविद्यालय में आने-जाने का बस किराये के रूप में 2000 रूपये की नकद राशि एवं एक माह की राशन सामग्री प्रदान की गई थी। उसी क्रम में आज विधवा राजू को स्थायी रोजगार प्रारम्भ करने के लिए सब्जी बेचने हेतु हाथ थैला गाड़ी के साथ 25 किलों आलू, 25 किलों प्याज के साथ 5 किलों तक की तराजू एवं 50 ग्राम से लेकर  5 किलों तक के बांट, तोल हेतु उपहार-स्वरूप प्रदान किए गए।